मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग यह सम्मेलन आयोजित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दौरान 20 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसमें मुख्य रूप से युवाओं की प्रतिभा, नए विचारों, कौशल और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन में 17 सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थाएं भागीदारी करेंगी और युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और अनुसंधान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालयों, विभागों और स्टार्टअप्स की नवीनतम गतिविधियां और नए प्रयोग भी देखने को मिलेंगे। एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीक विशेष आकर्षण होंगी।
News On AIR | अक्टूबर 5, 2026 11:16 पूर्वाह्न
भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव