मई 14, 2026 5:53 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: ईंधन संरक्षण के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस मोटरसाइकिल से विधानसभा पहुंचे

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अपील के समर्थन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई में अपने आवास से विधानसभा भवन तक मोटरसाइकिल से गए। उनके साथ राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार भी थे। 
 
श्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से वर्तमान वैश्विक संकट के बीच विदेशी मुद्रा बचत में मदद करने के लिए छोटे-छोटे बदलाव करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सभी मंत्रिमंडल सदस्यों के काफिले का आकार कम कर दिया गया है और अनावश्यक विदेश यात्राएं रद्द कर दी गई हैं तथा अगले छह महीनों तक सभी जिलों में किसी भी बड़े सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
विपक्ष पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाते हुए श्री फडणवीस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल सहित पिछली सरकारों ने भी इसी तरह के मितव्ययिता उपाय अपनाए थे। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर श्री फडणवीस ने कहा कि देश के आर्थिक लाभ के उद्देश्य से की गई विदेश यात्राओं को अनावश्यक यात्रा नहीं माना जाना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला