मई 15, 2026 7:13 पूर्वाह्न

printer

राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना: मौसम विभाग

राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।