मई 19, 2026 6:28 अपराह्न

printer

श्रीलंका की यात्रा पर पहुँचे वायु सेना अध्‍यक्ष, एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह

वायु सेना अध्‍यक्ष, एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह, कल रात श्रीलंका पहुँचे। उनका यह तीन-दिवसीय आधिकारिक दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और सैन्य सहयोग को और मज़बूत करने के उद्देश्य से है।

श्रीलंका वायु सेना के अनुसार, भारतीय वायु सेना प्रमुख 21 मई तक श्रीलंका में रहेंगे। इस दौरान, एयर चीफ़ मार्शल सिंह ने सोमवार को आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।, इसके बाद कोलंबो स्थित SLAF मुख्यालय में उन्हें ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया।

बाद में उन्होंने श्रीलंका के वायुसेना अध्‍यक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, और श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री तथा रक्षा सचिव से भी मुलाक़ात की।

यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के बीच हो रहा है। सिंह का ‘टेंपल ऑफ़ द सेक्रेड टूथ रेलिक’ यानी पवित्र दंत अवशेष मंदिर जाने और श्रीलंकाई सेना तथा नौसेना के प्रमुखों से मिलने का कार्यक्रम भी है।