सितम्बर 8, 2026 1:11 अपराह्न

printer

सत्य निकेतन इमारत ढहने की घटना में हुए लोगों से मिलने एम्स पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में भवन ढहने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रभावित छात्रों और मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

सुश्री गुप्ता ने बताया कि इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने घायल छात्रों के अभिभावकों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाएगी।