तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा है कि वर्ष 2021 से 2026 के बीच किसानों और शिक्षकों के विभिन्न प्रदर्शनों के दौरान दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में एक बयान में कहा कि प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों और शिक्षकों ने तत्कालीन सरकार के समक्ष लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेगी।
सरकार के इस फैसले का सभी दलों ने स्वागत किया। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि वक्तव्य में यह उल्लेख करने की जरूरत नहीं थी कि ये मामले पिछली सरकार के दौरान दर्ज किए गए थे।