नवम्बर 4, 2026 7:23 पूर्वाह्न

printer

चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट: माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अडकर ने दर्ज की शानदार जीत

चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत की माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अडकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार डब्ल्यूटीए टूर स्तर पर जीत दर्ज की। माया ने पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त कातारज़िना कावा को 6-4, 2-6, 7-6 से हराया। विश्‍व की 679वें नंबर की खिलाड़ी माया की यह सबसे बड़ी जीत है।

इससे पहले 21 साल की वैष्णवी अडकर ने ब्रिटेन की जोड़ी बुरेज को 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस बीच इंडोनेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जेनिस त्जेन ने अमरीका की कैथरीन हुई को हराया। अमरीका की रॉबिन मॉन्टगोमेरी ने चौथी वरीयता प्राप्त हंगरी की पन्ना उदवर्दी को पराजित किया। वहीं, रूस की ओक्साना सेलेखमेतेवा ने सर्बिया की तेओदोरा कोस्तोविक को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।