अगस्त 15, 2026 2:01 अपराह्न

printer

तमिलनाडु में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीम सी. जोसेफ विजय ने सामाजिक समानता और न्याय पर दिया जोर

चेन्‍नई में आज 80वें स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सेंट जॉर्ज किले पर झंडारोहण किया। उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि उनकी सरकार भ्रष्‍टाचार को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री विजय ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को 2036 तक डेढ खरब डॉलर का बनाना चाहती है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य में समाजिक समानता, समाजिक न्‍याय और भेदभाव रहित समाज की स्‍थापना राज्‍य सरकार की जिम्‍मेदारी है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि राज्‍य सरकार जनता के लिए लाभकारी स्‍कीमों को लागू करने के लिए केंद्र के साथ सहयोग बनाए हुए है।
श्री विजय के अनुसार, राज्‍य सरकार अवकाश-प्राप्‍त सैनिकों की दो बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करेगी। इसके अलावा, स्‍वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन बढ़ाकर 23 हजार रूपये तथा परिवार पेंशन की राशि साढ़े 12 हजार रूपये की जाएगी।