सितम्बर 11, 2026 9:37 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में केंद्रीय सरकारी कार्यालय आज रहेंगे बंद

दिल्ली स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे। यह निर्णय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए लिया गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, सभी सरकारी और निजी विद्यालय भी आज बंद रहेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 14 तारीख तक ड्रोन और कई अन्य छोटे हवाई उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।