विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण कल से नई दिल्ली में भारतीय बिजली क्षेत्र को एआई से सक्षम बनाने के विषय पर दो दिन का विचार-मंथन सम्मेलन आयोजित करेगा।
सम्मेलन का उद्देश्य बिजली क्षेत्र में एआई के उपयोग से दक्षता, विश्वसनीयता, चुनौतियों से निपटने की क्षमता और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों पर चर्चा करना और ठोस परिणाम तलाशना है। मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में भारतीय बिजली क्षेत्र में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकी नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा, बिजली क्षेत्र में एआई, नवाचार और अवसरों पर एक विशेष युवा सत्र आयोजित होगा।