उत्तराखंड

अगस्त 29, 2024 7:05 अपराह्न

views 34

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांवों को जोड़ने वाली पांच सड़कों के लिए 120 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की

केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि जारी कर दी है। केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांवों को जोड़ने वाली पांच सड़कों के लिए 1 सौ 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया क...

अगस्त 29, 2024 7:03 अपराह्न

views 24

उत्तरकाशी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, तकनीकी समिति ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी

    उत्तरकाशी जिले के वरुणावत पर्वत के गोफियारा गांव के ऊपर भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तकनीकी समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों की राय ली जाएगी और प्रभावित क्षेत्र में ...

अगस्त 29, 2024 7:02 अपराह्न

views 28

चंपावत जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए कौशल दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

चंपावत जिले के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की उद्यान विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए कौशल दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र...

अगस्त 29, 2024 6:59 अपराह्न

views 29

चंपावत जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया

चंपावत जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. दीपाली पांडे ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों, केंद्र के कार्मिकों, किसानों और स्थानीय लोगों ने पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक अभियान के तहत केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय सितंबर...

अगस्त 29, 2024 6:58 अपराह्न

views 25

चमोली जिले के पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

चमोली जिले के पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- सी.एच.सी में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर  उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर आसिफ अल्वी ने बताया कि शिविर में दो सौ से अधिक लोगों ने आयुष्मान आरोग्य शिविर...

अगस्त 29, 2024 2:00 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 7 हजार 7 सौ 95 से बढ़कर 7 हजार 8 सौ 32 हुई

    प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य पूरा हो गया है। परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7 हजार 7 सौ 95 से बढ़कर 7 हजार 8 सौ 32 हो गई है। विभाग की एक रिपोर्ट में मुताबिक, परिसीमन से 13 पंचायतें घटी हैं, जबकि 50 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से 37 ग्राम पंचायतें बढ़ी ...

अगस्त 29, 2024 1:59 अपराह्न

views 21

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में होगा “देवभूमि उद्यमिता योजना”

  उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू की गई “देवभूमि उद्यमिता योजना” के तहत, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन.के. जोशी ने कहा कि यह योजना राज्य के युवाओं को उद्यमी बनाने और आत्मनिर्भर होने का अवसर प्रदान करती है। श्री जोशी ने कहा क...

अगस्त 29, 2024 1:59 अपराह्न

views 29

उत्तराखंड के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में छह सितंबर से शुरू होगा राजकीय मेला ‘‘जागड़ा’’

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार भाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में छह सितंबर से शुरू होने वाले राजकीय मेले ‘‘जागड़ा’’ की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हनोल मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। महासू देवता मंदिर में उत्तराखंड और अन्य राज्यों से भी ...

अगस्त 29, 2024 1:59 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड में ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर दिशा-निर्देश जारी

  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के पास मौजूद बंदरगाहों के अधिकारियों को ‘मंकीपॉक्स’ के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश देने के बाद मंकीपॉक्स’ को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ...

अगस्त 29, 2024 1:54 अपराह्न

views 24

खुरपिया को स्मार्ट औद्योगिक शहर में विकसित करने से 50 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित खुरपिया को स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित करने से 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। उन्होंने कहा कि इससे 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। श्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से देश में औद्यो...