उत्तराखंड

जनवरी 2, 2025 2:41 अपराह्न

views 89

नैनीताल में कल से शुरू होगा ‘कौतिक’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

नैनीताल जिले के कुमाऊं विश्वविद्यालय के यूजीसी-एम॰एम॰टी॰टी॰सी परिसर में कल से आठवां ‘कौतिक’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया जाएगा। फिल्म महोत्सव के निदेशक राजेश साह ने बताया कि कौतिक का उद्देश्य युवा और नए फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देना है। महोत्सव में फिल्म प्रदर्शन के साथ ही पुस्तक वि...

जनवरी 2, 2025 2:40 अपराह्न

views 84

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नाम वापसी का आज अंतिम दिन

    राज्य के नगर निकाय चुनावों के लिये पिछले दो दिन नामांकन पत्रों की जांच की गई। प्रदेश के 100 नगर निकायों में 202 नामांकन रद्द किये गये। प्रत्याशी आज निकाय चुनाव से अपना नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की समाप्ति के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। प्रदेश के निकाय चुनावों में मेयर पद ...

जनवरी 1, 2025 2:32 अपराह्न

views 47

नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। हजारों पर्यटक औली, केदारकांठा समेत अन्य बर्फीले स्थानों पर कैंपिंग, ट्रैकिंग और हाइकिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। नए साल पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं।     देहरादून और मसूरी में बड़ी संख्या में पर्य...

जनवरी 1, 2025 2:31 अपराह्न

views 31

नौ महीनों में खनन से 6 सौ 86 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति

प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के शुरुआती नौ महीनों में खनन से 686 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो गत वित्तीय वर्ष के कुल राजस्व 646 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रदेश में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में राजस्व अर्जित करने वाले विभागों के साथ पूरे वर्ष लगातार...

जनवरी 1, 2025 2:29 अपराह्न

views 34

कैदियों की हुई तपेदिक की जांच

टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत चमोली जिले के जिला कारागार पुरसाडी में 40 कैदियों में तपेदिक रोग की जांच की गई। तपेदिक रोग जांच के तहत कैदियों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम उनके चेस्ट का एक्स-रे किया गया। इनमें से 21 संभावित मरीजों के बलगम का सैंपल लेकर सीबी नॉट टेस्ट के लिए भेजे गए।

जनवरी 1, 2025 2:29 अपराह्न

views 36

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

चमोली के ज्योतिर्मठ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिंसी पांडे और पौड़ी के राजकीय इंटर कालेज देवराजखाल की छात्रा सोहानी डंडरियाल का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 6 जनवरी तक भोपाल मध्य प्रदेश में होगा। प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभ...

जनवरी 1, 2025 2:28 अपराह्न

views 44

वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी कैलेंडर में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गये हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को...

जनवरी 1, 2025 2:28 अपराह्न

views 73

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू होंगे। भर्ती लिए 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी किया गया था। अभ्यर्थी कल से 31 जनवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

जनवरी 1, 2025 2:27 अपराह्न

views 30

‘जंगल बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर दीवार लेखन का आयोजन

पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में ‘जंगल बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर दीवार लेखन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वनों को आग से होने वाले दुष्प्रभावों, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति को संरक्षित करने के लिए संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने व...

जनवरी 1, 2025 2:26 अपराह्न

views 45

प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिलों के मैदानी इलाकों में हल्का सा मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 से 6 जनवरी के बीच पर्वतीय क्षेत्र में बर्फब...