उत्तर प्रदेश

दिसम्बर 3, 2024 12:39 अपराह्न

views 36

किसानों का दिल्ली मार्च एक हफ्ते तक के लिए थमा

संयुक्त किसान मोर्चे समेत अन्य किसान संगठनों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण ने एक हफ्ते का समय मांगा है। किसानों के साथ कई घंटे चली वार्ता में यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ महेंद्र प्रसाद और ग्रेटर...

दिसम्बर 3, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 72

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आशुलिपिक के 661 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में आयोग की ओर से कल विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 26 दिसम्बर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 जनवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अ...

दिसम्बर 3, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 56

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि हर परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर सभी काम समय से कर...

दिसम्बर 2, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 47

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित किया है। यह नवगठित जिला महाकुंभ मेला क्षेत्र के रूप में निर्दिष्‍ट किया गया है। यह निर्णय कुंभ मेले के प्रबंधन और प्रशासन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया। इस वर्ष माघ मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत...

दिसम्बर 1, 2024 8:39 अपराह्न

views 53

यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जाँच शुरू

उत्तर प्रदेश में संभल में शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के सदस्य मस्जिद पहुंचे और जांच शुरू की।       राज्य सरकार ने हिंसा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया...

दिसम्बर 1, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 51

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 63.17 किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने, चा...

दिसम्बर 1, 2024 6:38 पूर्वाह्न

views 45

आज कानपुर जायेंगे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, जयपुरिया स्‍कूल के स्‍वर्ण जयंती समारोह में होंगे मुख्‍य अतिथि

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कानपुर जायेंगे। वे जयपुरिया स्‍कूल के स्‍वर्ण जयंती समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। वे आईआईटी कानपुर में विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।

नवम्बर 30, 2024 8:39 अपराह्न

views 38

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा– राज्य में कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण कम करने के लिए प्रदेश सरकार कई ठोस कदम उठा रही है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण कम करने के लिए प्रदेश सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। श्री योगी ने आज लखनऊ में एक समाचार पत्र समूह की तरफ से आयोजित ‘ग्रीन भारत समिट’ को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदूषण करने  और पर्यावरण संरक्षण के लिये सरकार द्वारा किये जा र...

नवम्बर 30, 2024 8:37 अपराह्न

views 39

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे और ठंड की आशंका को देखते हुए हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार कम की जायेगी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगामी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कोहरे और ठंड की आशंका को देखते हुए हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार कम की जायेगी। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया है कि इस अवधि के दौरान वाहनों के लिये नई गति सीमा तय कर दी गई है। हल्के वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति...

नवम्बर 30, 2024 8:35 अपराह्न

views 31

संभल हिंसा के पीड़िता से मिलने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया

संभल हिंसा के पीड़िता से मिलने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आज पुलिस ने हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन आगामी 10 दिसंबर तक बाहरी व्यक्ति को संभल में  बिना अनुमति प्रवेश नहीं देगा।