उत्तर प्रदेश

जनवरी 25, 2025 7:15 पूर्वाह्न

views 79

महाकुंभ नगर के सेक्‍टर-7 में शुरू हुआ तीन-दिवसीय ड्रोन-प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में महाकुंभ नगर के सेक्‍टर-7 में कल से तीन दिन का ड्रोन प्रदर्शन शुरू हुआ। इसका आयोजन राज्‍य पयर्टन विभाग ने किया है।   इसमें रात्रि के दौरान आसमान में सैकड़ों ड्रोन अपने करतब दिखा रहे हैं। अमृत कलश और समुद्र मंथन के साथ श्रद्धालुओं की भक्ति दर...

जनवरी 24, 2025 1:54 अपराह्न

views 58

महाकुंभ: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चिकित्सा सेवा के लिए भी किए व्‍यापक प्रबंध

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की अत्‍यधिक भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चिकित्सा सेवा के लिए भी व्‍यापक प्रबंध किए हैं। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशन के परिसर में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा के किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए भ...

जनवरी 24, 2025 1:01 अपराह्न

views 65

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्‍यवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ...

जनवरी 24, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 100

महाकुंभ में आज से तीन दिन का ड्रोन शो हो रहा है शुरू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज से तीन दिन का ड्रोन शो शुरू हो रहा है। इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सनातनी परंपरा की धरोहर को दर्शाया जाएगा। महाकुंभ की आध्‍यात्मिक गाथा इसका मुख्‍य आकर्षण होगा। इस शो में देश में बने ढाई हजार ड्रोन शामिल होंगे जो संगम पर तीन दिन तक अलग-अलग विषय ...

जनवरी 24, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 80

महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु और तीर्थयात्री

महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। चल रहे महाकुंभ के दौरान अब तक 10 करोड़ और 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इस महीने की 13 तारीख से शुरू हुआ 45 दिवसीय महाकुंभ 26 फरवरी तक जारी रहेगा। ब्‍यौरा हमारे संव...

जनवरी 23, 2025 10:12 अपराह्न

views 212

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह के दौरान छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल, वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा, बहराइच के डॉ जय सिंह, बुलंदशहर क...

जनवरी 23, 2025 10:11 अपराह्न

views 52

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में आयोजित मोरारी बापू जी की मानस कथा में शामिल हुईं

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज प्रयागराज महाकुंभ में परमार्थ निकेतन शिविर में आयोजित मोरारी बापू जी की मानस कथा में शामिल हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल ने संतों का अभिनंदन किया। उन्होंने 9 से 14 वर्ष की बच्चियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता कर्...

जनवरी 23, 2025 8:08 अपराह्न

views 69

महाकुम्भ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया

प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने आज 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। आज महाकुंभ में शाम 6 बजे तक  लगभग 46 लाख  श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके इसके लिए नया चैटबॉट जारी क...

जनवरी 23, 2025 2:11 अपराह्न

views 82

मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ में150 स्‍पेशल मेला ट्रेन चलाने की बनाई गई व्‍यापक योजना

प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने मौनी अमावस्‍या के अवसर पर महाकुंभ में श्रृद्धालुओं की संभावित अधिक संख्‍या को देखते हुए 150 स्‍पेशल मेला ट्रेन चलाने की व्‍यापक योजना बनाई है। यह विशेष रेलगाडियां प्रयागराज के सभी नौ स्‍टेशनों से चलाई जाएंगी ताकि श्रृद्धालु सुगमता से यात्रा कर सकें।

जनवरी 23, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 82

महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया जारी किया गया चैटबॉट

उत्‍तर प्रदेश में प्रयागराज में चल रहे महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया चैटबॉट जारी किया गया है। इसमें तीन नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं। इस चैटबॉट का उद्देश्‍य महाकुम्‍भ में श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।