क्षेत्रीय

सितम्बर 6, 2023 12:25 अपराह्न

views 79

असम के तिनसुकिया जिले में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु, 12 घायल

असम के तिनसुकिया जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 घायल हो गए। यह दुर्घटना काकोपाथर इलाके में हुई, जब एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी। मृतक साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ...

सितम्बर 6, 2023 7:55 पूर्वाह्न

views 64

देश के पहले सौर शहर का आज मध्य प्रदेश के सांची में शुभारंभ होगा

मध्य प्रदेश में देश की पहली सोलर सिटी सांची का उद्घाटन आज राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार सात सौ 47 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जो दो लाख से अधिक पेड़ों के बराबर है। साथ ही सरकार और नागरिकों के ऊर्जा संबंधी खर्च में सात...

सितम्बर 6, 2023 7:50 पूर्वाह्न

views 61

पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 74.21 प्रतिशत वोट दिए गए

केरल में पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए कल हुए उपचुनाव में 74 दशमलव दो एक प्रतिशत मतदान होने की खबर है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी के पुत्र चांडी ओम्मन यूडीएफ पार्टी से, जेक सी थॉमस एलडीएफ पार्टी से और एनडीए के लिजिन लाल के ब...

सितम्बर 5, 2023 9:10 अपराह्न

views 73

झारखंड और त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया

  झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। लगभग 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । नक्‍सल प्रभावित इलाकों में भी लोगों ने निर्भीक होकर मतदान किया।   त्रिपुरा में धानपुर और बोक्‍सानगर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है। राज्‍...

सितम्बर 5, 2023 8:57 अपराह्न

views 39

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कूली शिक्षा में सराहनीय पहल के लिए जम्मू के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कूली शिक्षा में सराहनीय पहल के लिए जम्मू के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उपराज्‍यपाल ने बताया है कि शिक्षक एक ऐसी प्रणाली का निर्माण करते हैं जो समय की जरूरतों और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप हो और वे राष्ट्र की वास्तविक ताकत क...

सितम्बर 5, 2023 8:42 अपराह्न

views 65

मणिपुर राज्‍य पुलिस कमांडो और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान के दौरान तीन हैंड ग्रेनेड के साथ एक इंसास राइफल बरामद की

  मणिपुर में राज्‍य पुलिस कमांडो और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने आज थौबल जिले में चलाए गए एक तलाश अभियान के दौरान तीन हैंड ग्रेनेड के साथ एक INSAS इंसास राइफल बरामद की।   इस बीच, असम राइफल्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स या सेना दो इंच मोर्टार और उसके गोला...

सितम्बर 5, 2023 8:31 अपराह्न

views 49

नागालैण्‍ड में आज शिक्षक दिवस मनाया गया, सरकार ने राज्‍य में सभी स्‍कूलों के लिए शनिवार को अवकाश की घोषणा की

नागालैण्‍ड में आज शिक्षक दिवस मनाया गया। नागालैण्ड सरकार ने राज्‍य में सभी स्‍कूलों के लिए शनिवार को अवकाश की घोषणा की है। स्‍कूल शिक्षा तथा राज्‍य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सलाहकार डाक्‍टर के. योमी ने राज्‍य में शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि विभाग अगले ...

सितम्बर 5, 2023 8:22 अपराह्न

views 73

मणिपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर इम्फाल में आयोजित समारोह में चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया

शिक्षक दिवस के अवसर पर मणिपुर में राजधानी इंफाल में आयोजित समारोह में चार शिक्षकों को राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।   राज्‍य के विष्नुपुर जिले के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। पुरस्‍कार में प्रमाण पत...

सितम्बर 5, 2023 8:19 अपराह्न

views 56

हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में 69 शिक्षकों को सम्मानित किया

  हरियाणा में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए 69 शिक्षकों को सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं को एक लाख रुपये, एक रजत पदक, एक शॉल और दो-दो अ...

सितम्बर 5, 2023 8:13 अपराह्न

views 58

दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

  दिल्ली विश्वविद्यालय में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर 'राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका' विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन...