मध्य प्रदेश

जून 12, 2024 3:36 अपराह्न

views 24

देश के साथ साथ प्रदेश में भी एक जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं

देश के साथ साथ प्रदेश में भी एक जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। इन कानूनों के बारे में बताते हुए मप्र पुलिस में डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इन बदलावों से न्याय व्यवस्था को मजबूती और आम लोगों को राहत मिलेगी।

जून 12, 2024 3:35 अपराह्न

views 35

 प्रदेश में यह साल गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है

 प्रदेश में यह साल गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल से अगले साल 29 मार्च तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाया जायेगा और गौवंश से जुड़ी 26 प्रमुख तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौवंश और गौरक्षा से संबंधित 8 प्रमुख घोषणाएं भी की गईं है...

जून 12, 2024 3:32 अपराह्न

views 39

प्रदेश में अब तक 48 लाख 39 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूँ की खरीद हो चुकी है

प्रदेश के सभी जिलों में बनाये गये विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में अभी तक 48 लाख 39 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूँ की खरीद हो चुकी है। गेहूँ की खरीदी 6 लाख 16 हजार से अधिक किसानों से की गयी है। किसानों को करीब 11 हजार 427 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक...

जून 12, 2024 3:31 अपराह्न

views 24

प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गयी

प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सा केंद्र तक पहुँचाने के लिए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गयी है। इस सेवा के तहत सड़क, औद्योगिक दुर्घटना और प्राकृतिक आपदा में पीडित को निशुल्क ले जाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारकों को भी यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। ए...

जून 11, 2024 8:59 अपराह्न

views 65

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 माह पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के छह माह पूरे हो रहे हैं। मौजूदा सरकार ने 13 दिसंबर को कामकाज संभाला था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. यादव ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब कोई भी हरा पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्...

जून 11, 2024 8:57 अपराह्न

views 36

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक हुई

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। श्री विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक नें 24 हजार 420 करोड़ की सब्सिडी प्रदेश सरकार ...

जून 11, 2024 3:17 अपराह्न

views 24

खण्डवा जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल दस्तक अभियान की बैठक आयोजित हुई

खण्डवा जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल दस्तक अभियान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने बी.एम.ओ. व परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि 25 जून से 27 अगस्त तक होने वाले दस्तक अभियान में 5 वर्ष से छोटे बच्चों वाले परिवारों में घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जाकर बच्चों मे...

जून 11, 2024 3:16 अपराह्न

views 35

 देशभर में 01 जुलाई, 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं

 देशभर में 01 जुलाई, 2024 से तीन नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इसके संबंध में पुलिस प्रशासन को जानकारी देने का काम भी निरंतर जारी है। प्रदेश में भी इस संबंध में लगातार प्रशिक्षण, बैठकों और अन्य माध्यमों से कानून के बारे में पुलिस विभाग के हर अंग को प्रशिक्षित किया जा रहा है। खंडवा जिले में ...

जून 11, 2024 3:16 अपराह्न

views 38

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन विशेष अभियान की गतिविधियों में सभी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन विशेष अभियान की गतिविधियों में सभी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जल-स्रोत के संरक्षण, जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्यक्रम की प्रदेश स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान में अब तक लगभग 99 हजार नागरिकों के जन-सहयोग से नदियों-तालाबों के घाट, कुओं/बाबडियों की साफ-सफाई की और जल-संर...

जून 11, 2024 3:15 अपराह्न

views 33

विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में पुस्तकालयों को भारतीय ज्ञान परम्परा की पुस्तकों से समृद्ध किया जायेगाः इन्दर सिंह परमार

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में पुस्तकालयों को भारतीय ज्ञान परम्परा की पुस्तकों से समृद्ध किया जायेगा। वह कल मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की “भारतीय ज्ञान परम्परा शीर्ष समिति“ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भारतीय ज्ञान परम्पर...