मध्य प्रदेश

जून 28, 2024 4:05 अपराह्न

views 39

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली गई कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किया जायेगा

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली गई कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किया जायेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा परीक्षा परिणाम अपरान्ह 4 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। इसे राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल  पर देखा जा सकेगा। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था ...

जून 28, 2024 4:04 अपराह्न

views 41

नागरिकता संशोधन कानून के तहत राज्य में पहली बार 3 आवेदकों को मिली भारतीय नागरिकता

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत पहली बार मध्य प्रदेश में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत पहले आवेदक समीर सेलवानी और संजना सेलवानी के पिता पाकिस्तान में रह रहे थे, जबकि ये दोनों 2012 से भारत में रह र...

जून 27, 2024 2:23 अपराह्न

views 42

प्रदेश में आज से 11 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान

खंडवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि सरकार द्वारा विगत कई सालों से इसे पखवाड़े के रुप में न मनाकर विश्व जनसंख्या स्थिरता माह के रुप में मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस’ 11 जुलाई को मनाया जाता है।विश्व जनसंख्या दिवस अभियान को दो भागों में आयोजित किया जाएगा,  ज...

जून 27, 2024 2:21 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक की मजबूत प्रणाली सक्रीय

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, शाजापुर, भिंड, अशोकनगर और पाढूर्णा समेत कई जिलों में जमकर पानी गिरा। धार में भी तेज बारिश हुई। भोपाल में दिनभर उमस भरी गर्मी रही लेकिन रात में गरज चमक के साथ खूब बारिश हुई। वहीं इंदौर में शाम को बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदे...

जून 27, 2024 2:20 अपराह्न

views 20

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिये कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिये कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन कल बुधवार को 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि अमरवाड़ा में 10 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना शनिवार, 13 ज...

जून 27, 2024 2:19 अपराह्न

views 32

प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू

प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा, जो कि 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश करेगी। सरकार अपना पहला बजट तीन जुलाई को विधानसभा के पटल पर रखेगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के चलते फरवरी में चार माह का अंतरिम बजट पारित हुआ था। विधानसभा के प्रमुख ...

जून 26, 2024 6:02 अपराह्न

views 34

दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के 48 जिलों तक पहुँच चुका है

दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के 48 जिलों तक पहुँच चुका है। सिर्फ ग्वालियर-चंबल के कुछ हिस्से बाकी हैं। आज-कल में बारिश का एक तेज दौर शुरू होगा। ऐसे में उम्मीद है कि अगले एक-दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकतर इलाको में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। &...

जून 26, 2024 6:02 अपराह्न

views 54

इंदौर नगर को विकास कार्यों के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि जारी

इंदौर नगर को पेयजल प्रदाय और ठोस व अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 111 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिलियन प्लस सिटी के रूप में इंदौर को यह राशि जारी की गई है, इससे इंदौर शहर में विकास के विभ...

जून 26, 2024 5:59 अपराह्न

views 49

केंद्र सरकार नीट को पारदर्शी बनाने और छात्रों के हित में अनुकूल बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है

केंद्र सरकार नीट को पारदर्शी बनाने और छात्रों के हित में अनुकूल बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। पूरे मामले की सीबीआई जांच और कई लोगों की गिरफ़्तारी इसी दिशा में किये गए प्रयास हैं। वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम ने सरकार के प्रयासों को सही दिशा में सही कदम बताया है।

जून 26, 2024 5:58 अपराह्न

views 29

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान कल केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान कल केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान...