झारखंड

सितम्बर 23, 2024 9:30 अपराह्न

views 28

झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी

झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। हाईकोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया। वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने 20 जून को सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था।

सितम्बर 23, 2024 9:29 अपराह्न

views 16

झामुमो ने बैठक के दौरान चुनाव आयोग से 15 नवंबर के बाद कम से कम चरणों में मतदान कराने का आग्रह किया

राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामुमो ने बैठक के दौरान चुनाव आयोग से 15 नवंबर के बाद कम से कम चरणों में मतदान कराने का आग्रह किया। पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा नेताओं पर हेट पॉलिटिक्स करने का आरोप भी लगाया गया।

सितम्बर 23, 2024 9:29 अपराह्न

views 21

भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव कराने की मांग आयोग के समक्ष रखी

भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव कराने की मांग आयोग के समक्ष रखी। आजसू पार्टी के नेता हसन अंसारी ने कहा कि पार्टी चाहती है कि राज्य में निर्धारित समय पर ही चुनाव हो।

सितम्बर 23, 2024 9:29 अपराह्न

views 17

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान भाजपा की ओर मुख्य रुप से राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाया गया

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान भाजपा की ओर मुख्य रुप से राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला उठाया गया। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि आयोग से संताल परगना के सीमावर्ती इलाकों में आधार कार्ड की जांच कराने की मांग की गयी है।

सितम्बर 23, 2024 9:29 अपराह्न

views 20

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम दो दिन के रांची दौरे पहुंची

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम आज दो दिन के रांची दौरे पहुंची है। इस टीम में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी शामिल हैं। आयोग की टीम ने आज रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिय...

सितम्बर 23, 2024 3:56 अपराह्न

views 23

रांची के जैप 1 मैदान में 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत

रांची के जैप 1 मैदान में आज से 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहें।   तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में कई स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपनी खेल प्रतिभा  दिखाएंगे।

सितम्बर 23, 2024 3:55 अपराह्न

views 25

गुमला जिले के मरईकोना गांव में दो लोगों की मौत मामले की सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने जांच की

गुमला जिले के मरईकोना गांव में 20 सितंबर को जड़ी-बूटियों से बनी दवा के सेवन से वैद्य सहित दो लोगों की मौत मामले की सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने जांच की।   सिविल सर्जन ने पाया कि यह मामला विभागीय लापरवाही से नहीं, बल्कि अंधविश्वास और शराब के नशे में जड़ी-बूटी के गलत सेवन से जुड़ा है। घटना के कई घंट...

सितम्बर 23, 2024 3:54 अपराह्न

views 35

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूँटी में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज खूँटी में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन खूंटी और सिमडेगा जिले के लिए संयुक्त रूप से किया जाएगा।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सम्मानित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर...

सितम्बर 23, 2024 3:52 अपराह्न

views 37

राज्य की हेमंत सरकार गढ़वा जिले से मईया सम्मान यात्रा शुरू करेगी

राज्य की हेमंत सरकार आज गढ़वा जिले से मईया सम्मान यात्रा शुरू करेगी। जिले के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा आरंभ होगी। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, मेदिनीनगर और लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।  

सितम्बर 23, 2024 3:51 अपराह्न

views 30

एक-दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। श्री पासवान लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में पार्टी के जनहुंकार रैली को संबोधित करेंगे।   रांची में एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर विभ...