झारखंड

सितम्बर 24, 2024 8:03 अपराह्न

views 26

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने 63 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 73 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने 63 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 73 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने शोध को बढ़ावा देने पर बल दिया।

सितम्बर 24, 2024 8:02 अपराह्न

views 34

झारखंड समेत पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है

झारखंड समेत पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत आज कोडरमा के बलरोटांड मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुईं।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ...

सितम्बर 24, 2024 8:02 अपराह्न

views 31

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोड्डा जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला।   श्री चौहान ने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते...

सितम्बर 24, 2024 7:25 अपराह्न

views 30

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी ने धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा सभा में शामिल हुए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी ने आज धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा सभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की अस्मिता की रक्षा के लिए यहां भाजपा की सरकार जरुरी है।

सितम्बर 24, 2024 7:24 अपराह्न

views 35

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव रांची पहुंचे

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव रांची पहुंच गये हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के अलावा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। उन्हें कल राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पद की शपथ दिलायेंगे।

सितम्बर 24, 2024 4:31 अपराह्न

views 377

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव बन रहा है

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव बन रहा है। जिसका असर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान कंेद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि आज से 27 सितंबर तक रांची, गोड्डा, साहिबगंज सहित 14 जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है।

सितम्बर 24, 2024 4:31 अपराह्न

views 30

गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह 4 बजे गोड्डा से प्रस्थान करेगी

मालदा टाउन मंडल के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेन संख्या 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह 4 बजे गोड्डा से प्रस्थान करेगी।

सितम्बर 24, 2024 4:30 अपराह्न

views 39

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की छानबीन करने का पुलिस से आग्रह किया है।

सितम्बर 24, 2024 4:30 अपराह्न

views 25

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ शौचालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ हुआ

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ शौचालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता का समाज के अंतिम व्यक्ति तक संदेश को पहुंचाया जा रहा है।

सितम्बर 24, 2024 4:29 अपराह्न

views 25

झारखंड हाइकोर्ट ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दायर अपील याचिका को स्वीकार किया

झारखंड हाइकोर्ट ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दायर अपील याचिका को स्वीकार कर लिया है। एकल पीठ के आदेश को निर्वाचन आयोग ने अपील याचिका दायर कर चुनौती दी थी।   हमारे देवघर संवाददाता ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने छह दिसंबर 2021 को राज्य के मु...