झारखंड

सितम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है: केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। वे आज रांची स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्हों...

सितम्बर 30, 2024 8:08 अपराह्न

views 22

गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा — राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध

गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों के लिए 114 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं।

सितम्बर 30, 2024 8:05 अपराह्न

views 36

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने कहा– मंदी का प्रभाव सेल की अन्य इकाइयों के साथ-साथ बोकारो स्टील प्लांट पर भी पड़ा है

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने कहा है कि दुनिया अभी मंदी के दौर से गुजर रही है।  इसका प्रभाव स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड- सेल की अन्य इकाइयों के साथ-साथ बोकारो स्टील प्लांट पर भी पड़ा है। श्री तिवारी ने आज पत्रकारों को बताया कि  इस्पात उद्योग के सामने चुनौती तो है, लेकिन हम ...

सितम्बर 30, 2024 8:02 अपराह्न

views 31

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रांची से देशभर के 11,000 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज रांची से देशभर के ग्यारह हजार सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। रांची में राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय पोषण माह के सातवें संस्करण के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ...

सितम्बर 30, 2024 3:46 अपराह्न

views 49

मौसम विभाग ने राज्य में दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जतायी

मौसम विभाग ने राज्य में दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जतायी है। विभाग ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर के बाद राज्य से मॉनसून की विदाई होगी। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस बार झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा। पूरे राज्य में सिर्फ एक प्रतिशत कम बारिश हुई है...

सितम्बर 30, 2024 3:45 अपराह्न

views 32

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने आज कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया। मुख्यमंत्री आवास के पास बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि झारखंड आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, राजकीय मान-सम्मान के साथ अलग झारख...

सितम्बर 30, 2024 3:13 अपराह्न

views 28

अटल विचार मंच के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा– झारखंड विधानसभा चुनाव में मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा

अटल विचार मंच के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन में श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के अनुरूप झारखंड में सरकार बनाने के उद्देश्य स...

सितम्बर 30, 2024 3:11 अपराह्न

views 65

सातवां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का समापन समारोह आज रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित किया गया

सातवां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का समापन समारोह आज रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित किया गया। मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 11 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑनलाइन उदघाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी...

सितम्बर 30, 2024 3:03 अपराह्न

views 39

राज्य सरकार ने सरायकेला में बांग्लादेशी घुसपैठ की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक को जांच का निर्देश दिया

राज्य सरकार ने सरायकेला में बांग्लादेशी घुसपैठ की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक को जांच का निर्देश दिया है। नगर पंचायत, सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सरायकेला के कई प्रखंडों में बांग्लादेशी घुसपैठिए मुर्शिदाबाद न...

सितम्बर 30, 2024 1:06 अपराह्न

views 36

सीजीएल परीक्षा विवाद मामले में जेएसएससी ने छात्र संघों को कार्यालय का घेराव न करने का नोटिस जारी किया

जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा विवाद मामले में शिकायतकर्ताओं और छात्र संघों को पत्र लिखकर बिना सूचना के कार्यालय का घेराव नहीं करने का नोटिस जारी किया है। जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।   इधर सीजीएल परीक्षा में अनियमितता के आरोप में जेए...