झारखंड

अक्टूबर 1, 2024 3:59 अपराह्न

views 34

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्तूबर को झारखंड में 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्तूबर को झारखंड में 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी हजारीबाग से ही झारखंड भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे।   जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने प्रधानमंत्री के ...

सितम्बर 30, 2024 8:21 अपराह्न

views 39

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों का आंदोलन जारी

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों का आंदोलन जारी है। जेएसएससी कार्यालय के समक्ष निषेधाज्ञा के बावजूद आज बड़ी संख्या में छात्रों ने जेएसएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नौकरी बेचने का काम कर रही है।

सितम्बर 30, 2024 8:20 अपराह्न

views 39

दुमका में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला

दुमका में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे पहले देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर  में पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि इस बार झारखंड में सत्ता परि...

सितम्बर 30, 2024 8:20 अपराह्न

views 50

आठवीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के एडवोकेट मनीष कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल जीता

आठवीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग के एडवोकेट मनीष कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 सितंबर तक आसनसोल में आयोजित की गयी थी। ईस्ट जोन में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब मनीष नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल हो सकेंगे। बालिका वर्ग में खुशबू रानी ने 50 मीटर राइफल म...

सितम्बर 30, 2024 8:16 अपराह्न

views 46

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए महिलाओं के खाते में पैसे डालने का नाटक कर रही है।

सितम्बर 30, 2024 8:15 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो अक्तूबर को हजारीबाग दौरे की तैयारी अंतिम चरण में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो अक्तूबर को हजारीबाग दौरे की तैयारी अंतिम चरण में है। श्री मोदी के दौरे को लेकर जहां एक तरफ सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह अपनी तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्डियक एम्बुलेंस...

सितम्बर 30, 2024 8:14 अपराह्न

views 173

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जदयू का दामन थामा

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जदयू का दामन थाम लिया है। नयी दिल्ली स्थित जदयू के केंद्रीय कार्यालय में आज राजा पीटर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्राथमिक सदस्यता दिलायी। राजा पीटर राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे च...

सितम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 66

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है: केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। वे आज रांची स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्हों...

सितम्बर 30, 2024 8:08 अपराह्न

views 21

गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा — राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध

गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों के लिए 114 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं।

सितम्बर 30, 2024 8:05 अपराह्न

views 35

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने कहा– मंदी का प्रभाव सेल की अन्य इकाइयों के साथ-साथ बोकारो स्टील प्लांट पर भी पड़ा है

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने कहा है कि दुनिया अभी मंदी के दौर से गुजर रही है।  इसका प्रभाव स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड- सेल की अन्य इकाइयों के साथ-साथ बोकारो स्टील प्लांट पर भी पड़ा है। श्री तिवारी ने आज पत्रकारों को बताया कि  इस्पात उद्योग के सामने चुनौती तो है, लेकिन हम ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला