अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 27, 2026 2:08 अपराह्न

views 62

ईरान संसद के अध्‍यक्ष ने कहा कि ईरान अभी भी मजबूत स्थिति में

ईरान की संसद के अध्‍यक्ष बागेर कालीबाफ ने कहा कि ईरान अभी भी मजबूत स्थिति में है। वह अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के दावों का खंडन कर अध्‍यक्ष ने अपने तर्क को स्‍पष्‍ट करने के लिए सोशल मीडिया पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। श्री कालीबाफ ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य, बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्‍य और ...

अप्रैल 27, 2026 1:35 अपराह्न

views 69

श्रीलंका: आपराधिक जांच विभाग ने 2.5 मिलियन डॉलर के साइबर धोखाधड़ी मामले में जांच तेज़ की

श्रीलंका में अधिकारियों द्वारा सीमा पार के संदिग्‍ध वित्‍तीय अपराध की व्‍यापक जांच की जा रही है। इस कारण आपराधिक जांच विभाग ने बाह्य संसाधन के वित्‍त मंत्रालय विभाग से संबंधित ढ़ाई करोड़ डॉलर की साइबर धोखाधड़ी की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कहा कि बाह्य संसाधन विभाग और राजकोष के ऋण प्रबंधन कार्यालय ...

अप्रैल 27, 2026 12:42 अपराह्न

views 107

बांग्‍लादेश: कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

बांग्‍लादेश में कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मृत्‍यु हो गई और सात अन्‍य घायल हो गए। गाईबांधा में सबसे अधिक पांच लोगों की जान गई। सिराजगंज, जामालपुर और ठाकुरगांव में दो-दो लोगों के मरने की खबर है। वहीं बगुड़ा, नाटोर और पंचगढ़ में एक-एक व्‍यक्ति के मरने की खबर है। ...

अप्रैल 27, 2026 11:58 पूर्वाह्न

views 99

विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस; इस वर्ष की थीम है- द स्‍पेसिस इन बिटवीन

अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1963 में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन परिषद की स्थापना की गई थी। वर्ष 2020 तक, इस अवसर को विश्व डिजाइन दिवस के रूप में मनाया जाता था। यह दिन डिजाइन के महत्व और परिवर्तन लाने की इसकी क्षमता को पहचानने का अवसर है। इस वर्ष का विषय है - "द ...

अप्रैल 27, 2026 11:45 पूर्वाह्न

views 123

किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्‍लेख क...

अप्रैल 27, 2026 11:40 पूर्वाह्न

views 111

माली: राजधानी बामाको में आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट में रक्षा मंत्री की हत्या

माली की राजधानी बामाको के पास स्थित उनके आवास पर हुए एक आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट में रक्षा मंत्री की हत्या कर दी गई। सरकारी टेलीवीजन ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावरों से मुठभेड़ के दौरान लगी चोट के कारण उनकी मृत्यु हुई। उत्तर में स्थित अलगाववादी अज़ावाद लिबरेशन फ्रंट -एफएलए समूह ने कहा ...

अप्रैल 27, 2026 11:26 पूर्वाह्न

views 74

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित करने का आह्वान किया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े इस लंबे समय से चले आ रहे कार्यक्रम में किसी पागल व्यक्ति को बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। एक साक्षात्कार में श्री ...

अप्रैल 27, 2026 10:51 पूर्वाह्न

views 134

आज सुबह उत्तरी जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, आज सुबह उत्तरी जापान में 6 दशमलव एक तीव्रता का भूकंप आया। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया। पिछले सोमवार को, उत्तरी जापान के तट पर आए 7.7 तीव्रता के...

अप्रैल 27, 2026 7:13 पूर्वाह्न

views 128

न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है एनपीटी के पक्षकार देशों का समीक्षा सम्मेलन

परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के पक्षकार देशों का समीक्षा सम्मेलन आज न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में, पक्षकार चार सप्ताह की अवधि में एनपीटी के तीन स्तंभों - निरस्त्रीकरण, अप्रसार और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए एकत्रि...

अप्रैल 27, 2026 6:25 पूर्वाह्न

views 155

यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से एनएसए अजीत डोभाल ने की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हित के अन्य मुद्दों...