अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 28, 2026 10:30 अपराह्न

views 223

नेपाल ने चीन की सीमा पर सुरक्षा दीवार निर्माण का किया विरोध

नेपाल ने चीन द्वारा नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी के किनारे चीन की तरफ बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का कड़ा विरोध किया है। नेपाली अधिकारियों ने कहा कि, चीन द्वारा किया जा रहा यह निर्माण कार्य, वर्ष 1963 में दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौते का उल्लंघन है। समझौते के अनुसार, किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा ...

अप्रैल 28, 2026 9:45 अपराह्न

views 79

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में 7 की मौत, 75 से अधिक घायल

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमले में सात लोगों के मारे जाने और 75 से अधिक के घायल होने की ख़बर है। हमलों में प्रांतीय राजधानी, असदाबाद और सरकानो ज़िले सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, कई आवासीय क्षेत्रों और सैयद जमालुद्दीन अफगान विश्वविद्यालय पर ह...

अप्रैल 28, 2026 8:36 अपराह्न

views 75

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने चीन के विशेष दूत लियू झेनमिन से नई दिल्ली में की भेंट

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने आज नई दिल्ली में चीन के जलवायु परिवर्तन संबंधी मामलों के विशेष दूत लियू झेनमिन से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में मंत्रालय ने  बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन लक्ष्‍यों पर विचार-विमर्श किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत संयुक्त राष्...

अप्रैल 28, 2026 7:11 अपराह्न

views 101

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिश्केक में किर्गिज़िस्तान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक से अलग किर्गिज्‍स्‍तान के रक्षामंत्री मेजर जनरल मुकमबेतोव रूस्‍लान से मुलाकात की। श्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बैठक रचनात्‍मक रही। उन्‍होंने कहा कि भारत और किर्गिज्‍स्‍तान रणनीतिक साझेदार हैं...

अप्रैल 28, 2026 6:48 अपराह्न

views 69

इक्वाडोर की मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड बुधवार से भारत की तीन दिन की यात्रा पर

इक्वाडोर की विदेश मामलों की मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड कल से भारत की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार सुश्री सोमरफेल्ड कल विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर से भेंट करेंगी। इसके बाद, वे राजघाट स्थित महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। सुश्री सोमरफेल्ड केंद्रीय ...

अप्रैल 28, 2026 6:03 अपराह्न

views 83

युगांडा में मानव तस्करी और साइबर अपराध मामलों में 231 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

युगांडा में मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दो सौ 31 विदेशी नगरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां उत्तरी युगांडा और राजधानी कंपाला में हुईं। हिरासत में लिए गए लोगों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, घाना, म्यांमा, इथियोपिया, श्रीलंका, कंबोडिया और मलेशिया के नागरिक शामिल हैं। इनमें...

अप्रैल 28, 2026 5:25 अपराह्न

views 86

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूएन महासभा अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक से नई दिल्ली में की भेंट

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में संयुक्तराष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने यूएन-80 पहल, सतत विकास लक्ष्यों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावों और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। दोनों पक्षों ...

अप्रैल 28, 2026 4:55 अपराह्न

views 84

दाउद इब्राहिम के करीबी मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला तुर्किये से भारत लाया गया

माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के निकट सहयोगी और कुख्‍यात मादक पदार्थ तस्‍कर मोहम्‍मद सलीम डोला को आज सुबह तुर्किये से भारत लाया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्‍यूरो ने सलीम डोला को वापस लाकर बडी सफलता हासिल की है। उन्‍होंने कहा कि सलीम डोला की गिरफ्तारी सभी भगोडे मादक पदार्थ त...

अप्रैल 28, 2026 2:09 अपराह्न

views 74

अफगानिस्तान में 2030 तक महिला शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी की आशंका

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष-यूनिसेफ ने आज चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के रोजगार पर जारी प्रतिबंधों के कारण 2030 तक 20 हजार महिला शिक्षकों और 5,400 स्वास्थ्यकर्मियों की कमी होगी।   अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं की श्रम शक्ति में ...

अप्रैल 28, 2026 12:51 अपराह्न

views 64

अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों पर हमलों के मद्देनजर अमरीकी संसद में एक विधेयक पेश किया गया

अमरीका में अल्‍पसंख्‍यकों के पूजा स्‍थलों पर कई हमलों के मद्देनजर हिन्‍दू मंदिरों और अन्‍य पूजा स्‍थलों की सुरक्षा के लिए संसद में एक विधेयक पेश किया गया है। धार्मिक समागम और प्रतिष्‍ठानों को व्‍यवधान से बचाने के लिए सुरक्षा संबंधी विधेयक के अंतर्गत पूजा स्‍थल के 100 फीट के दायरे के अंतर्गत भय का मा...