अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 20, 2023 9:05 अपराह्न

views 78

अजरबैजान और अर्मेनिया की सेना नागोर्नो-काराबाख में युद्धविराम के रूसी प्रस्ताव पर सहमत

  अर्मेनिया की सेना अजरबैजान की मांग के अनुसार युद्धविराम और पूर्ण आत्मसमर्पण के रूसी प्रस्ताव पर सहमत हो गई है। यह कदम अजरबैजान की सेना ने स्वायत्त क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए नागोर्नो-काराबाख में अभियान शुरू करने के बाद उठाया है। अजरबैजान की सेना के आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 32 लोग...

सितम्बर 20, 2023 10:13 पूर्वाह्न

views 66

न्यूजीलैंड में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर छह दशमलव दो तीव्रता के जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्‍द्र पृथ्‍वी की सतह से 11 किलोमीटर नीचे था। यह स्‍थान क्राइस्‍टचर्च के पश्चिम में 124 किलोमीटर की दूरी पर था। जियो नेट वेबसाइट के अनुसार करीब 15 हजा...

सितम्बर 19, 2023 9:27 अपराह्न

views 83

आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में बड़े सुधारों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में बड़े सुधारों का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में अपने उद्घाटन भाषण में, उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना को फिर से डिजाइन करने का आग...

सितम्बर 19, 2023 8:03 अपराह्न

views 80

अंतरिक्ष केंद्र में 186 दिन के ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के बाद स्वदेश लौटे अंतरिक्ष यात्री सुल्‍तान अल नेयादी

संयुक्‍त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्‍तान अल नेयादी अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने के ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने के बाद स्‍वदेश लौटे। अबूधाबी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। राष्‍ट्रपति शेख मुहम्‍मद बिन जायद अल नाहियान, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्र...

सितम्बर 18, 2023 9:37 अपराह्न

views 71

रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक आयोजित

रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा अनुसंधान और उद्योग सहयोग की समीक्षा की गई और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बता...

सितम्बर 18, 2023 9:29 अपराह्न

views 66

दक्षिण अफ्रीका: लिंपोपो प्रांत में एक बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्‍कर में कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु

दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में एक बस और एक ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्‍कर में कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु हो गई जिनमें अधिकतर खनन श्रमिक थे। दुर्घटना के कारण बस में भीषण आग लग गई। इस वर्ष इस क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में से यह सबसे भयानक दुर्घटना है। लिंपोपो परिवहन विभाग ने घ...

सितम्बर 18, 2023 9:25 अपराह्न

views 72

अमरीका और ईरान ने एक समझौते के तहत कैदियों की अदला-बदली की, अमरीका ने ईरान के छह अरब डॉलर के लेन-देन पर लगी रोक हटाई

अमरीका और ईरान के बीच हुए एक दुर्लभ समझौते में अमरीका में बंद 5 ईरानी कैदियों के बदले में छोड़े जाने वाले 5 अमरीकी कैदी ईरान से बाहर चले गए। इस समझौते के तहत तेहरान के 6 बिलियन अमरीकी डॉलर के कोष से प्रतिबंध हटा दिया है। दोनो पक्षों को दोहा के खाते में कोष अंतर...

सितम्बर 18, 2023 12:17 अपराह्न

views 61

ताइवान के आस-पास 103 चीनी युद्धक विमान चक्‍कर लगाते दिखाई दिए गए

  ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 103 चीनी युद्धक विमान ताइवान के आस-पास चक्‍कर लगाते देखे गए। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से चालीस विमानों ने ताइवान और चीन के बीच की प्रतीकात्‍मक मध्‍य रेखा पार की। ताइवान एक स्‍वशासी द्वीप है जिस पर चीन अपना ...

सितम्बर 18, 2023 10:32 पूर्वाह्न

views 60

संयुक्‍त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यालय ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के हवाले से लीबिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या में संशोधन किया

  संयुक्‍त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यालय ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के हवाले से लीबिया में बाढ़ से हुई मौतों की संख्‍या में संशोधन कर तीन हजार नौ सौ 58 कर दिया है। पहले संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 11 हजार तीन सौ लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट दी थी। अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार नौ हजार से...

सितम्बर 17, 2023 9:21 अपराह्न

views 53

ब्रिटेन सरकार चार अक्‍टूबर से वीजा शुक्‍ल बढायेगी

ब्रिटेन सरकार ने 4 अक्‍टूबर से वीजा शुल्‍क में वृद्धि की घोषणा की है। ब्रिटेन जाने वाले भारत सहित विश्‍व के यात्रियों को 6 महीने से कम की अवधि‍ के लिए वीजा शुल्‍क में 15 पाउंड की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए वीजा शुल्‍क एक सौ 27 पाउंड महंगा हो जाएगा। शुल्‍क दरों में ये बदलाव देश के सार्वजनिक क्...