छत्तीसगढ

अक्टूबर 9, 2024 7:42 अपराह्न

views 38

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बीते 36 दिनों के भीतर भाजपा के छत्तीस लाख सदस्य बनाए जा चुके

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में बीते 36 दिनों के भीतर भाजपा के छत्तीस लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पार्टी के पचास लाख से अधिक सदस्य बना लिए जाएंगे।...

अक्टूबर 9, 2024 7:41 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ : धमतरी जिले के सिंगपुर गावं में आयुष विभाग द्वारा आयुष रसशाला-बूटीगढ़ की स्थापना की गई

छत्तीसगढ़ : धमतरी जिले के सिंगपुर गावं में आयुष विभाग द्वारा आयुष रसशाला-बूटीगढ़ की स्थापना की गई है। यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला नवाचार माना जा रहा है। बूटीगढ़ में जल संरक्षण और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का समन्वय देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयुष विभाग और जिला प्रशासन की इस प...

अक्टूबर 9, 2024 7:39 अपराह्न

views 36

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बीते 4 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए कुल उनतीस माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच बीते 4 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में मारे गए सात और माओवादियों की पहचान के साथ ही अब तक कुल उनतीस माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। मुठभेड़ में मारे गए दो अन्य माओवादियों की पहचान की जा रही है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ...

अक्टूबर 9, 2024 7:39 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी गई

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर से बढ़ाकर तीस अक्टूबर कर दी गई है। विद्यार्थी विशेष विलम्ब शुल्क पंद्रह सौ चालीस रूपए के साथ फॉर्म भर सकते हैं। सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्...

अक्टूबर 9, 2024 7:30 अपराह्न

views 28

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 13 नवंबर को अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 13 नवंबर को सुबह चार बजे से अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जबलपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवेश-द्वार पर सुबह दो बजे तक रिपोर्ट करना होगा। इस रैली में कॉमन एंट्रेस एग्जाम-सीईई में सफल मध्यप्...

अक्टूबर 9, 2024 5:56 अपराह्न

views 30

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 324 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 892 करोड़ रुपए स्वीकृत किए

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 324 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 892 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते ती...

अक्टूबर 9, 2024 5:51 अपराह्न

views 64

आगामी 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे

आने वाले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। महतारी सदन का निर्माण लगभग पच्चीस सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महतार...

अक्टूबर 9, 2024 5:49 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर और नवा रायपुर में विभागीय कार्यों का जायजा लिया

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कल मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे विधानसभा के नये भवन और कचना फ्लाई-ओवर का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साव ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राय...

अक्टूबर 8, 2024 7:40 अपराह्न

views 51

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज शाम केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने  कोरबा-बिलासपुर-रायपुर को नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा। ...

अक्टूबर 8, 2024 7:40 अपराह्न

views 24

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वायुसेना दिवस के अवसर पर देश के साहसी वायु सैनिकों को दी बधाई

भारतीय वायु सेना आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। मुख्य कार्यक्रम चेन्नई के तांबरम एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर थल रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने झण्डा फहराया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वायुसेना दिवस के अवसर पर देश के साहसी वायु सैनिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने...