छत्तीसगढ

अक्टूबर 11, 2024 8:03 अपराह्न

views 28

बस्तर दशहरे के तहत निशाजात्रा की रस्म अदा की जाएगी

छत्तीसगढ़ में बस्तर दशहरे के तहत आज निशाजात्रा की रस्म अदा की जाएगी। बस्तर दशहरा के तहत आज रात निशाजात्रा की रस्म अदा की जाएगी। जैसा कि नाम से जाहिर है कि निशाजात्रा की रस्म आधी रात को संपन्न की जाती है। यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है।   अष्टमी की आधी रात को दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अनुष्ठ...

अक्टूबर 11, 2024 8:03 अपराह्न

views 36

रायगढ़ जिले में साइबर सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में साइबर सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला तथा पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ...

अक्टूबर 11, 2024 8:02 अपराह्न

views 38

आईआईएम रायपुर अपना पन्द्रहवां स्थापना दिवस मना रहा है

भारतीय प्रबंध संस्थान-आईआईएम रायपुर आज अपना पन्द्रहवां स्थापना दिवस मना रहा है। संस्थान के निदेशक डॉक्टर रामकुमार ककानी ने बताया कि संस्थान के परिसर में आज शाम आयोजित दीक्षांत समारोह में अडानी एयरपोर्ट्स के सीईओ अमित ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। 

अक्टूबर 11, 2024 8:02 अपराह्न

views 43

सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले किए

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निखिल अशोक राखेचा को गरियाबंद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, अमित तुकाराम कांम्बले को कांकेर का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।   इसी तरह, उपेश प्रसाद गुप्ता को सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अध...

अक्टूबर 11, 2024 8:01 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में दुर्गा अष्टमी और महानवमी श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जा रही है

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज दुर्गा अष्टमी और महानवमी श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई जा रही है। आज के दिन महागौरी और सिद्धिदात्री के रूप में शक्ति की उपासना की जाती है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश की विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों में आज हवन-पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंदिरों ...

अक्टूबर 11, 2024 8:00 अपराह्न

views 39

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएं।   अपने प्...

अक्टूबर 10, 2024 7:27 अपराह्न

views 37

छत्तीसगढ़ : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत आज फूल रथ की अंतिम परिक्रमा होगी

छत्तीसगढ़ : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत आज फूल रथ की अंतिम परिक्रमा होगी। इस रथ में मां दंतेश्वरी के छत्र को रखकर गोलबाजार और मिताली चौक होते हुए वापस सिंहड्योढ़ी के पास लाया जाएगा। इसके बाद रथ से मांई जी के छत्र को उतारकर मंदिर में रखा जाएगा। बस्तर दशहरे के तहत आज बेल पूजा विधान संपन्न हुआ। इस ...

अक्टूबर 10, 2024 7:26 अपराह्न

views 34

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत करीब छह हजार करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत करीब छह हजार करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया में जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहारों के अवसर प...

अक्टूबर 10, 2024 7:24 अपराह्न

views 32

छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला जारी है, जिसके  असर से कल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने आकाशवाणी को बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने क...

अक्टूबर 10, 2024 7:23 अपराह्न

views 45

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगामी 25 अक्टूबर से 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगामी 25 अक्टूबर से 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। श्रीमती मुर्मू के पच्चीस अक्टूबर को भिलाई में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वे एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार छब्बीस अक्टूबर...