छत्तीसगढ

अक्टूबर 19, 2024 7:21 अपराह्न

views 30

तेलीबांधा-गोलीकांड के आरोपी अमन साहू को पुलिस ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में हुए एक गोलीकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के अमन साहू को पुलिस ने आज रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे अट्ठाईस अक्टूबर तक जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पुलिस ने अमन साहू की और रिमांड नहीं मांगी। 

अक्टूबर 19, 2024 7:19 अपराह्न

views 40

कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की

एसईसीएल बिलासपुर की मेगा कुसमुंडा परियोजना में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था।   उन्होंने बताया कि बीती रात ड्यूटी के दौरान जवान ने अपनी सर्विस रायफल ए...

अक्टूबर 19, 2024 7:18 अपराह्न

views 51

राजनांदगांव जिले के गांवों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जिला अस्पताल और सामुदायिक केन्द्रों के बाद अब गांवों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने की तैयारी है। इन केन्द्रों में मरीजों को सस्ती दर पर जीवनरक्षक दवाइयां मिलेंगी।   इसका संचालन रेडक्रॉस सोसायटी या जीवनदीप समिति...

अक्टूबर 19, 2024 7:17 अपराह्न

views 36

दुर्ग पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया

दुर्ग पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक सौ तीन नग ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया गया है। जब्त सिलेंडर की कीमत दस लाख रूपए से अधिक बताई गई है। आरोपी कंपनी से सिलेंडर चोरी कर रायपुर में बेचा करते थे।

अक्टूबर 19, 2024 7:15 अपराह्न

views 42

राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाली केशकाल घाटी की सड़कों के रखरखाव का कार्य शीघ्र शुरू होगा

राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाली केशकाल घाटी की सड़कों के रखरखाव का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट की तैयारी की जा रही है। केशकाल घाटी में सड़कों के रखरखाव का कार्य पूर्ण होने तक डायवर्ट मार्ग से ही आवागमन होगा।   गौरतलब है कि केशकाल घाटी की सड़कों की हालत खराब होन...

अक्टूबर 19, 2024 7:15 अपराह्न

views 108

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो पच्चीस वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चें पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह ...

अक्टूबर 19, 2024 7:14 अपराह्न

views 25

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधी और सामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करें और चौकन्ना ...

अक्टूबर 19, 2024 7:13 अपराह्न

views 57

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल भिलाई में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल भिलाई में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है।   श्री साय ने कहा कि एक नवंबर से प्रदेश में नई...

अक्टूबर 19, 2024 7:12 अपराह्न

views 140

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल ‘‘स्कॉलरशिप डॉट जीओवी डॉट इन‘‘ पर आवेदन कर सकते हैं।   वर्ष दो हजार उन्नीस से दो हजार तेईस तक...

अक्टूबर 18, 2024 7:16 अपराह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले, अंबिकापुर कलेक...