छत्तीसगढ

मार्च 18, 2025 10:08 अपराह्न

views 54

खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि हुई

खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। राज्य गठन के बाद खनिज राजस्व में तीस गुना वृद्धि हुई है, जो वर्ष दो हजार तेईस-चौबीस में तेरह हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया और दो हजार चौबीस-पच्चीस में अप्रैल से फरवरी तक ग्यारह हजार पांच सौ...

मार्च 18, 2025 10:07 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था।  ये सभी माओवादी पामेड़ थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। इन पर कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले अभी माओवादियों को राज्य सरकार की पु...

मार्च 18, 2025 10:05 अपराह्न

views 69

कथित सीडी कांड मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ रिवीजन याचिका दायर की

कथित सीडी कांड मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ रिवीजन याचिका दायर की है। इस याचिका पर चार अपै्रल को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। कोर्ट द्वारा सभी पक्षों को समन जारी किया जा रहा है। सीबीआई ने बीते ग्यारह मार्च को रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती ...

मार्च 18, 2025 10:04 अपराह्न

views 117

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान श्री साय ने बस्तर के विकास का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसमें माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्...

मार्च 17, 2025 8:54 अपराह्न

views 39

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इन माओवादियों पर कुल उनतीस लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।        इस...

मार्च 17, 2025 6:55 अपराह्न

views 57

विधानसभा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने प्रदेश में कराए जा रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने प्रदेश में कराए जा रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण के जरिए यह मामला उठाया। श्री चंद्राकर ने गैर सरकारी संगठनों द्वारा करवाए जा रहे धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया।   जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वि...

मार्च 17, 2025 6:55 अपराह्न

views 40

विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अगर जांच की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता।   इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि अगर सदन में...

मार्च 17, 2025 6:54 अपराह्न

views 42

राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, आदिवासियों के जीवन में उत्थान की दिशा में कार्य करने, पर्यावरण को संरक्षित रखने, बालिकाओं और श्रम से जुड़े बच्चों ...

मार्च 17, 2025 6:54 अपराह्न

views 59

रायपुरः मुड़ीपार-आईटीबीपी कैंप में तैनात जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को मारी गोली, मौक़े पर मौत

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी के कैंप में तैनात एक जवान ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।   व...

मार्च 17, 2025 6:52 अपराह्न

views 52

कोंडागांव जिले में आज एक लाख रूपए के इनामी माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज एक लाख रूपए के इनामी माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी बस्तर डिविजन अन्तर्गत बेड़मा और बारसूर में मिलिशिया सदस्य तथा एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था।   इस माओवादी पर कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों...