छत्तीसगढ

मार्च 2, 2025 6:47 अपराह्न

views 48

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के तापमान में एक बार फिर हल्की गिरावट का दौर शुरू हो सकता है

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के तापमान में एक बार फिर हल्की गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि कल तीन मार्च से दक्षिण से हवा का आगमन कमजोर होने की संभावना है।   इसके असर से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभ...

मार्च 2, 2025 6:47 अपराह्न

views 25K

कुछ मतदाताओं के ईपिक नंबर एक हो सकते हैंः निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक ही नंबर के दो मतदाता फोटो पहचान पत्र-ईपीआईसी का अर्थ यह नहीं है कि पहचान पत्र फर्जी है या मतदाता बोगस है। आयोग ने एक बयान में यह बात कही। इससे पहले मीडिया की खबरों में दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं के एक ही नंबर के मतदाता फोटो पहचान पत्र का मुद्दा उठा था। आयोग...

मार्च 2, 2025 6:46 अपराह्न

views 58

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है

रमज़ान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है। बडी संख्या में लोग कल रात मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह अदा करने पहुचें। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना है और महीने के अंत में ईद-उल-फ़ितर मनायी जाती है।   खाड़ी देशों में आज पवित्र माह रमज़ान का दूसरा रोजा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमज़ान...

मार्च 2, 2025 6:46 अपराह्न

views 45

नारायणपुर जिले में आज अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिले के हाईस्कूल मैदान से सुबह साढ़े पांच बजे हाफ मैराथन की शुरुआत हुई, जिसमें हजारों धावकों ने भाग लिया। अबूझमाड़ के बासिंग में मैराथन समाप्त हुई। इस मैराथन में लगभग दस हजार धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें देश-विदेश के...

मार्च 2, 2025 6:45 अपराह्न

views 35

सुकमा जिले के गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में कल मारे गए माओवादियों की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे एसीएम और पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में कल मारे गए माओवादियों की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे एसीएम और पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई। इन माओवादियों पर कुल दस लाख रूपए का इनाम घोषित था।   मुठभेड़ स्थल से एक बीजीएल लांचर, एक बारह बोर ...

मार्च 2, 2025 6:40 अपराह्न

views 47

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन कल वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन कल वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह हमारी सरकार का दूसरा बजट होगा, जो छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।

मार्च 2, 2025 6:39 अपराह्न

views 112

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को आठ-आठ के समूह में शपथ दिलाई। ...

मार्च 1, 2025 4:37 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। जिले के किस्टाराम इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया।       माओवादियों ने जंगल म...

फ़रवरी 28, 2025 8:33 अपराह्न

views 43

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मेडिकल पीजी में नये सिरे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और इसका लाभ सभी सबंधित उम्मीदवारों को देने का आदेश जारी किया ह...

फ़रवरी 28, 2025 8:33 अपराह्न

views 83

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा। वित्तमंत्री ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर सात दशमलव पांच एक प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। यह वृद्...