बिहार

दिसम्बर 16, 2024 2:02 अपराह्न

views 31

हमें अपनी संस्कृति और कलाओं को जीवंत रखने की दिशा में काम करना चाहिए: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि हमें अपनी संस्कृति और कलाओं को जीवंत रखने की दिशा में काम करना चाहिए। श्री आर्लेकर भागलपुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भागलपुर की वैश्विक पहचान है और इसे आगे बढाने के लिए लोगों को सामूहिक प्रयास करना होगा।

दिसम्बर 16, 2024 2:01 अपराह्न

views 42

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णानंद झा का देवघर में निधन

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णानंद झा का देवघर में निधन हो गया। वे लगभग अस्सी वर्ष के थे। कृष्णानंद झा पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा के पुत्र थे। उन्होंने अविभाजित बिहार में कांग्रेस के टिकट पर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया था।

दिसम्बर 16, 2024 2:00 अपराह्न

views 53

पटना जिला प्रशासन ने पटना के बापू परीक्षा केन्द्र पर हुये हंगामे की जांच रिपोर्ट आयोग को सौंपी

पटना जिला प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग की सत्तरवीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केन्द्र पर हुये हंगामे की जांच रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। बीपीएससी के वरीय अधिकारी इस जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई को लेकर आज बैठक करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ उपद्र...

दिसम्बर 3, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 36

धम्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में चौथी मेकांग गंगा धम्म यात्रा बिहार पहुंची

धम्म की शताब्दी मनाने वाली चौथी मेकांग गंगा धम्म यात्रा बिहार पहुंच गई है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कल रात राजभवन में थाईलैंड से आए तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और सदस्यों के साथ बातचीत की। श्री आर्लेकर ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया और थाईलैंड में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशे...

दिसम्बर 2, 2024 3:24 अपराह्न

views 50

प्रदेश में चौथे चरण के पैक्स चुनाव  में  कल अंठावन दशमलव तीन प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

प्रदेश में चौथे चरण के पैक्स चुनाव  में  कल अंठावन दशमलव तीन प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चौथे चरण में अट्ठाईस जिलों के चौरानवे प्रखंडों के नौ सौ अठहत्तर पैक्स के लिए चुनाव हुए। इन पैक्सों में मतगणना आज हो रही है।   इस चरण के तहत एक सौ तेईस पैक्स की प्रबंध कार्यकारिणी का चु...

दिसम्बर 2, 2024 3:24 अपराह्न

views 133

गंभीर बीमारी या अन्य विशेष कारणों से शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

गंभीर बीमारी या अन्य विशेष कारणों से शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अभ्यर्थी पंद्रह दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए शिक्षा विभाग का ई-शिक्षा कोष पोर्टल शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के लिए सात विशेष आधार तय किये हैं। इसमें असाध्...

दिसम्बर 2, 2024 3:23 अपराह्न

views 51

पटना स्थित सीमा शुल्क आयुक्तालय के क्षेत्राधीन वाल्मीकिनगर सीमा शुल्क स्थल, एलसीएस से विभिन्न प्रकार के रेडिमेड कपड़ों का निर्यात शुरू हो गया

पटना स्थित सीमा शुल्क आयुक्तालय के क्षेत्राधीन वाल्मीकिनगर सीमा शुल्क स्थल, एलसीएस से विभिन्न प्रकार के रेडिमेड कपड़ों का निर्यात शुरू हो गया है। एलसीएस की शुरूआत दो हजार तेईस में हुयी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से आयात-निर्यात प्रक्रिया बाधित थी।   केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुब...

नवम्बर 30, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 48

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान श्रीमती सीतारामन विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी करेगी। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन, वित्‍त मंत्री स्‍वयं सहायता समूहों, रोजगार सृजन योजनाओं और अन्‍य क्षेत्रों के ला...

नवम्बर 29, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 55

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन का बिहार का दो दिन का दौरा आज से शुरु हो रहा है। वे दरभंगा और मधुबनी जिलों में दो क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लेंगी। श्रीमती सीतारामन आज पटना में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक भी करेंगी। वे दरभंगा में बैंक-प्रायोजित योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत...

नवम्बर 25, 2024 1:23 अपराह्न

views 117

अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भाषण के साथ शुरू हुआ बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भाषण के साथ शुरू हुआ। दोनों सदनों का पांच दिवसीय सत्र 29 नवंबर को संपन्न होगा।   आज पहले दिन हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन सदस्यों को विधानसभा अध्‍यक्ष ने शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह हिन्‍दुतानी आ...