बिहार

नवम्बर 23, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 149

बिहार: चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में हुए उपचुनावों की मतगणना जारी

बिहार में आज चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। गया, भोजपुर और कैमूर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में से तीन सीटें बेलागंज, तरारी और रामगढ़ फिलहाल महागठबंधन के पास हैं, जबकि इमामगंज की सीट एनडीए के पास...

नवम्बर 22, 2024 9:45 अपराह्न

views 37

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 25 से 29 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सहायक लोको पायलट परीक्षा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का परिचालन

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पच्चीस से उनतीस नवम्बर तक आयोजित होने वाली सहायक लोको पायलट परीक्षा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान पटना से रांची, बरौनी से धनबाद और गढ़वा रोड से बिलासपुर के लिए परीक्षा स्प...

नवम्बर 22, 2024 9:45 अपराह्न

views 41

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय इंद्रधनुष कार्यक्रम का किया उद्घाटन

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पटना के प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। चौबीस नवम्बर तक आयोजित इस कार्यक्रम में सात राज्यों के चार सौ से अधिक लोक कलाकार अपने-अपने प्रांत की लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बिहार, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदे...

नवम्बर 22, 2024 9:44 अपराह्न

views 58

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 6 हजार से अधिक योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ग्रामीण कार्य विभाग की लगभग नौ हजार करोड़ रुपये की लागत वाली छह हजार से अधिक योजनाओं का पटना से रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। उद्घाटन की गई योजनाओं में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत नौ सौ तिरासी करोड़ रुपये की लागत से सात सौ तिरेसठ सड़कों और चार प...

नवम्बर 22, 2024 9:45 अपराह्न

views 76

बिहार विधान मंडल का शीत सत्र 25 नवंबर को शुरु

बिहार विधान मंडल का शीत सत्र 25 नवंबर को शुरु हो रहा है । पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र के संचालन के लिए अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अलग अलग सर्वदलीय बैठकें आयोजित की । विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने विधान सभा की सर्व दलीय बैठक में कहा कि सत्र सुचारू रूप से चले तो...

नवम्बर 22, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 67

बिहार में होगा अगले वर्ष के खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स का आयोजन

अगले वर्ष के खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स बिहार में होंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि बिहार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का सफल आयोजन कर अपनी क्षमता साबित की है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का लक्ष्‍य खेलो इंडिया गेम्स को देश के हर कोने त...

नवम्बर 18, 2024 12:23 अपराह्न

views 42

बिहार: पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई

प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।   पिछले 24...

नवम्बर 18, 2024 12:21 अपराह्न

views 73

बिहार के कई स्थानों पर वायु  प्रदूषण की स्थिति गंभीर

प्रदेश में कई स्थानों पर वायु  प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान हाजीपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक- एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी पटना की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। यहां का एक्यूआई 301 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य शहरों में राजगीर का एक्यूआई 256, किश...

नवम्बर 15, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 52

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई पवित्र डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में लाखों श्रद्धालु गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा, सरयू, बागमती और अन्‍य पवि‍त्र नदियों में स्‍नान कर रहे हैं। राजधानी पटना में गंगा तट पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने विशेष प्रार्थना की और दान-पुण्य किया।   कार्तिक पूर्णिमा पर पटना के तखत श्री हरिमंदिर जी साहिब और अन्‍...

नवम्बर 13, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 63

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरंभगा में किया कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के दरभंगा में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया। उन्‍होंने क्षेत्र में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की आधारशिला भी रखी। इसका निर्माण...