राज्‍य समाचार

मार्च 24, 2024 1:50 अपराह्न

views 61

जयपुर में एक रासायनिक फैक्‍टरी में लगी आग, 6 की मौत और दो घायल

राजस्थान में जयपुर के बस्सी क्षेत्र में एक रासायनिक फैक्‍टरी में आग लगने से छह लोग मारे गये और दो घायल हो गये। आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि ग्रामीणों ने मुआवजे और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जयपुर-आगरा राजमार्ग को जाम कर दिया...

मार्च 24, 2024 1:44 अपराह्न

views 68

तमिलनाडुः लोकसभा चुनावों के लिए एएमएमके ने की उम्मीदवारों की घोषणा

तमिलनाडु में, भारतीय जनता पार्टी के साथ सीट-बंटवारे का समझौता करने के बाद अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) ने आज सात चरणों के लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए, एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने बताया कि एएमएमके-भाजपा के नेतृत्व वाले राष...

मार्च 24, 2024 1:42 अपराह्न

views 60

पश्चिम बंगालः लोकसभा सीटों के लिए सीपीआई (एम) ने की उम्मीदवारों की घोषणा

पश्चिम बंगाल मार्क्सवादी कम्‍युनिष्‍ट पार्टी- सीपीआई(एम) ने कल राज्य की चार प्रमुख लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम- मुर्शिदाबाद, अलकेश दास-राणाघाट, सुकृति घोष-बर्धमान दुर्गापुर और श्यामली प्रधान को बोलपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया ...

मार्च 24, 2024 1:32 अपराह्न

views 68

नागालैंड समेत आज दुनियाभर में ईसाई समुदाय पाम संडे मना रहा है

आज दुनिया भर में ईसाई समुदाय पाम संडे मना रहा है। यह यरूशलेम में यीशु मसीह के विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है और ईस्‍टर रविवार के साथ संपन्‍न होता है। ईसाई बहुल राज्य नागालैंड में पाम संडे पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर अपनी शुभकाम...

मार्च 24, 2024 1:24 अपराह्न

views 74

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भावी रणनीति तय करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और पार्षदों की आज बैठक होगी। राज्‍यसभा के सदस्‍य संदीप पाठक की बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद यह आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी बैठक होगी। श...

मार्च 24, 2024 1:08 अपराह्न

views 64

मेरठ में मोबाइल चार्ज करते हुए लगी आज, चार मासूमों की मौत और दो घायल

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के पल्लवपुरम इलाके में एक घर में आग लगने से चार बच्‍चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गये। सभी लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान बच्‍चों की मृत्‍यु हो गई। बच्‍चों के पिता खतरे से बाहर हैं, लेकिन मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि...

मार्च 24, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 68

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रतिक्रिया जारी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। राज्‍य में पहले चरण में सभी पांच सीटों के लिए मतदान होगा। नामांकन प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है।

मार्च 24, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 67

केरल के त्रिशूर में रोबोट के माध्‍यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

केरल के त्रिशूर में आम चुनावों में मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है, जिसमें रोबोट के माध्‍यम से मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। मतदाता साक्षरता का यह अभिनव प्रयोग स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजय कौ...

मार्च 24, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 55

जयपुर की रासायनिक फैक्ट्री में आग, 5 की मौत और 2 घायल

राजस्थान में जयपुर के बस्सी क्षेत्र में एक रासायनिक फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोग मारे गये और दो घायल हो गये। आग बुझाने के लिए नौ दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। मुख्‍य दमकल अधिकारी देवेन्‍द्र कुमार ने बताया है कि यह रासायनिक फैक्‍ट्री गैर-कानूनी है और यहां पर रसायन से भरे ड्रम रखे गये थे।

मार्च 24, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 64

पंजाबः होली के त्‍यौहार के लिए बाज़ारों को भांति-भांति के रंगों से सजाया गया

देश के अन्‍य भागों के साथ पंजाब में भी होली के त्यौहार के लिए बाजारों को भांति-भांति के रंगों से सजाया गया है। होली को पूरे उल्‍लास के साथ मनाने के लिए लोगों में जोश है और सभी त्‍यौहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।