मार्च 24, 2024 1:24 अपराह्न

printer

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भावी रणनीति तय करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और पार्षदों की आज बैठक होगी। राज्‍यसभा के सदस्‍य संदीप पाठक की बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद यह आम आदमी पार्टी की पहली बड़ी बैठक होगी।

श्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्‍पतिवार को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। अदालत ने शुक्रवार को उन्‍हें 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला