राज्‍य समाचार

मई 6, 2026 4:44 अपराह्न

views 1.3K

तमिलनाडु: टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज

तमिलनाडु में, तमिलगा वेत्री कड़गम- टी.वी.के. के नेता सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। पार्टी को सरकार बनाने के लिए 10 और सदस्‍यों की आवश्‍यकता है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज दोपहर चेन्नई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सी. जोसेफ ...

मई 6, 2026 2:07 अपराह्न

views 177

असम: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाद में मीडिया से बातचीत में डॉ. सरमा ने बताया कि राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वर्...

मई 6, 2026 12:09 अपराह्न

views 151

पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के ल...

मई 6, 2026 11:02 पूर्वाह्न

views 105

पंजाब: जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर धमाके के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

पंजाब में अमृतसर और जालंधर में कल रात सेना और बीएसएफ परिसरों के बाहर हुए दो धमाकों के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि इन धमाकों से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमृतसर के खासा छावनी क्षेत्र में सेना के प्रतिष्ठानों से सटे बीएसएफ परिसर के बाहर विस्फोट हुआ। यह सड़क अटारी सीमा की ओर ज...

मई 6, 2026 9:28 पूर्वाह्न

views 8.1K

प. बंगाल सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर कार्यरत सेवानिवृत्त अधिकारियों को आज से कार्यालय आने पर रोक

पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर कार्यरत सेवानिवृत्त अधिकारियों को आज से कार्यालय आने से रोक दिया गया है। इनमें अधिकतर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं। लोक भवन के निर्देशों और मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला की जानकारी के अनुसार, सभी विभागों के सचिवों ने मौखिक रूप से इस ...

मई 6, 2026 8:12 पूर्वाह्न

views 77

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने ईएमआरएस से जुड़ी उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम ने कल नई दिल्ली में देश भर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के निर्माण में प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्‍होंने ईएमआरएस निर्माण कार्यों की प्रगति की व्यापक समीक्षा की और ईएमआरएस परियोजनाओं को समय पर प...

मई 6, 2026 7:52 पूर्वाह्न

views 1.7K

प. बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा न देने से जुड़ा बयान, लोकतंत्र और संविधान पर हमला: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भारत एक लोकतंत्र है और इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस कथित बयान पर कि वे इस्तीफा नहीं देंगी, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन टिप्पणियों को अराजक बताया और इस तरह के बयान देने में संयम बरतने का आग्रह किया। पा...

मई 6, 2026 7:44 पूर्वाह्न

views 173

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत दूसरा रोज़गार कार्य समूह सम्मेलन तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में दूसरी रोजगार कार्य समूह की बैठक आज तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी। दो दिन की इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि श्रम, रोजगार और श्रमिक कल्याण के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि बैठक में सदस्य देश सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को उन...

मई 5, 2026 2:09 अपराह्न

views 117

जम्मू-कश्मीर में पीएमजीएसवाई से ग्रामीण सड़क संपर्क मजबूत होने की तरफ अग्रसर

जम्मू-कश्मीर में, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलने वाला है।   इसके नवीनतम चरण में, ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत और विस्तारित करने के लिए धनराशि स्वी...

मई 5, 2026 1:48 अपराह्न

views 51

कश्मीर के फलों के लिए एसी मालगाड़ियां जल्द शुरू होंगी

कश्मीर घाटी के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्तरी रेलवे, फलों के परिवहन के लिए वातानुकूलित मालगाड़ियों की जल्द ही शुरूआत करेगा। इस प्रस्तावित पहल का उद्देश्य सेब, चेरी और अन्य मौसमी फलों जैसी उच्च मूल्य वाली उपज के लिए कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना है। विचार की जा रही यह पहल अगर...