राज्‍य समाचार

मई 7, 2026 2:14 अपराह्न

views 284

पश्चिम बंगाल: चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक, चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में राज्य पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात सदस्यीय विशेष जांच दल का भी गठन किया है। कल रात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मई 7, 2026 2:10 अपराह्न

views 122

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अपने मंत्रिमंडल का विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बत्तीस नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में अब भाजपा के कोटे से पंद्रह मंत्री, जेडीयू के तेर...

मई 7, 2026 1:40 अपराह्न

views 98

सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेंड़ में हत्या मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय अपील खारिज की

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति की फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले में 21 पुलिसकर्मियों सहित सभी 22 आरोपियों की बरी होने के फैसले को चुनौती देने वाली अपील खारिज कर दी हैं। वर्तमान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी इस मामले में आरोपी थे। मुख्य ...

मई 7, 2026 1:33 अपराह्न

views 75

पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन को इस्तीफा सौंप

पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने आज उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने राज निवास में उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा।  

मई 7, 2026 12:08 अपराह्न

views 732

पश्चिम बंगाल: शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रवींद्र जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कल राज्य सचिवालय नवान्न में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों और चुनाव बाद हिंसा रोकने के उ...

मई 7, 2026 11:56 पूर्वाह्न

views 48

आज अपने नेता के चयन के लिए बैठक करेंगे केरलम के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक

केरलम के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक आज तिरुवनंतपुरम में अपने नेता के चयन के लिए बैठक करेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्य की 140 विधानसभा सीटों में से 104 सीटें जीती हैं। यूडीएफ नेता, राज्यपाल के तिरुवनंतपुरम पहुंचने के बाद उनसे भी मुलाकात करेंगे। केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्...

मई 7, 2026 11:53 पूर्वाह्न

views 151

न तो दोबारा चुनाव चाहते हैं और न ही किसी प्रकार का संवैधानिक संकट: डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन

तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में नई पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करती है और वह न तो दोबारा चुनाव चाहते हैं और न ही किसी प्रकार का संवैधानिक संकट। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार के गठन में बाधा नहीं बनेगी। स्टालिन ने उन अफवाह...

मई 7, 2026 8:37 पूर्वाह्न

views 210

आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एन.डी.ए. के कई वरिष्ठ नेता पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजकर दस मिनट पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मंत्रिमंडल विस्तार...

मई 7, 2026 11:38 पूर्वाह्न

views 2.1K

प. बंगाल: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात दोहरिया इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों...

मई 6, 2026 2:13 अपराह्न

views 149

पश्चिम बंगाल: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य प्रशासन में तैयारियां तेज

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य प्रशासन में तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं। वे नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह इसके त...