नवम्बर 10, 2026 1:54 अपराह्न
16
त्रिपुरा में अगरतला-नारंगी एक्सप्रेस से 350 ग्राम सोने के बिस्कुट जब्त
त्रिपुरा में सीमा शुल्क विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान में अगरतला-नारंगी एक्सप्रेस रेलगाड़ी से करीब 350 ग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जब्त किए गए सोने की कीमत चार करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।