नवम्बर 29, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

पंजाब पुलिस की टीम ने सुरजीत ट्रॉफी के लिए खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीता

पंजाब पुलिस की टीम ने सुरजीत ट्रॉफी के लिए खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। जालंधर में फाइनल में पंजाब पुलिस ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक- कैग, दिल्‍ली की टीम को पैनल्‍टी शूटआउट में सात-छह से पराजित किया। पंजाब पुलिस की टीम ने सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती है। भारतीय हॉकी और पंजाब पुलिस की टीम के कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।