राज्‍य समाचार

अक्टूबर 25, 2026 8:00 पूर्वाह्न

views 49

ओडिशा: रिजर्व बैंक के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम ओडिशा में भुवनेश्वर के पास जटनी में रिजर्व बैंक के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संस्थान से डेटा सुरक्षा मजबूत करने और डिजिटल वित्तीय ढांचे को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। ओडिशा में रि...

अक्टूबर 25, 2026 9:19 पूर्वाह्न

views 102

आज वाराणसी के नमो घाट पर मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौ...

अक्टूबर 24, 2026 9:45 अपराह्न

views 36

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने पहाड़ी जिलों के लोगों के लिए नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में पहाड़ी जिलों के लोगों के लिए नवनिर्मित अतिथि गृह का उद्घाटन किया। यह अतिथि गृह ऐतिहासिक मेरा होउ चोंगबा उत्सव में भाग लेने वाले पहाड़ी जिलों के ग्राम प्रधानों और अन्य आगंतुकों की आवास सुविधा के लिए बनाया गया है। यह उत्सव मणि...

अक्टूबर 24, 2026 8:57 अपराह्न

views 15

चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की जांच तथ्यों, प्रमाणों और संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर होनी चाहिए- विजेंद्र गुप्ता

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार बनाने का फैसला केवल जनता करती है। रोहिणी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों की जांच तथ्यों, प्रमाणों और संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर होनी चाहिए। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जार...

अक्टूबर 24, 2026 8:47 अपराह्न

views 39

हरियाणा के एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और नौकरियां दे कर सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियां दे कर सम्मानित करेंगे। इसके लिए 30 अक्तूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को 185 करोड़ रुपये के  नकद पुरस...

अक्टूबर 24, 2026 8:36 अपराह्न

views 72

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अगले आदेश तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आज से अगले आदेश तक सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय के मौजूदा हालात को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह जानकारी कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी एक नोटिस द्वारा दी गई।...

अक्टूबर 24, 2026 10:17 अपराह्न

views 16

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बिशालगढ़ नगर परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज बिशालगढ़ नगर परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बिशालगढ़ टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र में आठ नई सड़कों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर विकास कार्यक्रमों और बेहतर नागरिक सेवाओं का जिक्र किया...

अक्टूबर 24, 2026 8:19 अपराह्न

views 17

बेटियों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता- रविंद्र इंद्राज

दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह आज प्रह्लादपुर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल दिवस 2026 और विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सौ मीटर दौड़, रस्साकशी और अन...

अक्टूबर 24, 2026 8:13 अपराह्न

views 10

यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं कल सुबह 6:30 बजे तक एक ही ट्रैक पर चलेंगी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि ट्रैक के निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण, कल सुबह 6:30 बजे तक यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं एक ही ट्रैक पर चलेंगी। यह अस्थायी व्यवस्था इन दोनों स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में लागू रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि रखरखाव ...

अक्टूबर 24, 2026 5:53 अपराह्न

views 12

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले ने 7 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक बैंक मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में दो बैंक शाखाओं में खोले गए 37 म्यूल बैंक खाते सामने आए हैं, जिनका संबंध देशभर में दर्ज साइबर ठगी की 99 शिकायतों ...