राज्‍य समाचार

नवम्बर 12, 2026 2:31 अपराह्न

views 42

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ए.आई.एम.आई.एम. और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने किया गठबंधन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए.आई.एम.आई.एम.)  और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों दलों ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम से गठबंधन बनाया है। मोर्चे ने राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों प...

नवम्बर 12, 2026 1:39 अपराह्न

views 21

तमिलनाडु: आज प्रकाशित की जाएगी सभी जिलों की संयुक्त प्रारूप मतदाता सूची

तमिलनाडु में आज सभी जिलों की संयुक्त प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, अगले वर्ष पहली जनवरी को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्रता की आधार तिथि माना जाएगा। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों को भी अद्यतन और पुनर्गठित किया जा रहा है। दो नवम्‍बर को मतदान कें...

नवम्बर 12, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 21

विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था के तहत आज मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था के तहत आज सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। प्रभावित मार्गों में आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग और मीरदर्द रोड सहित अन्य सड़कें शामिल हैं। यातायात पुलिस ने वाहन...

नवम्बर 12, 2026 9:50 पूर्वाह्न

views 31

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी-तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी-तूफान के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी मौसम के ऐसे ही हालात ...

नवम्बर 11, 2026 10:20 अपराह्न

views 18

दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में अब तक 73 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज

दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में अब तक 73 लाख 49 हजार रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है। मेले में बड़ी संख्या में लोग, परिवार और युवा पहुंच रहे हैं। यह मेला भारत की पारंपरिक हस्तकला, सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक विविधता को प्रदर्शित कर रहा है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय न...

नवम्बर 11, 2026 10:17 अपराह्न

views 22

महाराष्ट्र: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा जनजाति गौरव सप्ताह

स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज से अगले बुधवार तक महाराष्ट्र में जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की कि मुख्य कार्यक्रम इस रविवार को गढ़चिरोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। उन्हो...

नवम्बर 11, 2026 8:27 अपराह्न

views 46

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एससी-एसटी से संबंधित नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हरियाणा में अनुसूचित जाति तथा अनुस...

नवम्बर 11, 2026 8:15 अपराह्न

views 63

उत्तर प्रदेश: सरकार ने 84 करोड़ 56 लाख रुपये की बांड राशि माफ की

उत्तर प्रदेश सरकार ने नवनियुक्त एक हजार 57 पुलिस उपनिरीक्षकों की 84 करोड़ 56 लाख रुपये की बांड राशि की वसूली माफ कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के माध्यम से उपनिरीक्षक पद पर चयनित एक हजार 30 पुलिस कांस्टेबल और 27 कंप्यूटर ऑपरेटरों से 8-8 लाख रुपये की बांड राशि की वसूली माफ करन...

नवम्बर 11, 2026 6:07 अपराह्न

views 49

मेघालय: पश्चिमी गारो हिल्स के चिब्राग्रे में शुरू हुआ वांगाला उत्सव

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले के चिब्राग्रे में आज वांगाला उत्सव शुरू हुआ। वांगाला उत्सव को 100 ढोल उत्‍सव के नाम से भी जाना जाता है। इसके पहले दिन गारो समुदाय की समृद्ध परंपराओं, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक हजार पारंपरिक ढोल की सामूहिक प्रस्तुति...

नवम्बर 10, 2026 9:21 अपराह्न

views 64

अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में भूतापीय ऊर्जा से संचालित ड्राइंग यूनिट का उद्घाटन किया गया

अरुणाचल प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री दासंगलू पुल और भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने आज पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग में भूतापीय ऊर्जा से संचालित एक ड्राइंग यूनिट का उद्घाटन किया। यह प्रायोगिक परियोजना पूर्वोत्तर हिमालय में भूतापीय ऊर्जा की संभावनाओं का पता लगाने और उसके उपयो...