वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कनाडा के हंबर बे पार्क के कनिष्क स्मारक में एयर इंडिया की फ्लाइट-182 बम विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि यह हवाई हमला विमानन इतिहास में आतंकवाद की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। उन्होंने कई पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की। गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा यह सुनिश्चित करने के लिए सहयोग कर रहे हैं कि ऐसी त्रासदी फिर कभी न दोहराई जाए।
News On AIR | मई 27, 2026 11:41 पूर्वाह्न
कनाडा: एयर इंडिया की फ्लाइट-182 बम विस्फोट के पीड़ितों को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने श्रद्धांजलि अर्पित की