तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हो गई है।
इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम, पुद्दुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ असम की नागांव लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीटों पर मतदान मंगलवार को हुआ था।