ब्रिटेन ने खाड़ी कि छह देशों के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से मिलकर बने खाड़ी सहयोग परिषद -जीसीसी के साथ हुए इस समझौते से ब्रिटिश निर्यात पर लगभग 58 करोड़ पाउंड के वार्षिक शुल्क में कमी आने की उम्मीद है।
जीसीसी समझौता ब्रिटेन की कीर स्टारमर सरकार का तीसरा बड़ा व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया के साथ ऐसे समझौते हो चुके हैं।