भारत की मेजबानी में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक आज से शुरु होगी। ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक आज होगी, जबकि ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक कल आयोजित की जाएगी।
बैठकों की अध्यक्षता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इसमें शामिल होंगी। युवा कार्य मंत्रियों की बैठक में युवा विकास, शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, खेल मंत्रियों की बैठक में 11 ब्रिक्स देशों के मंत्री और प्रतिनिधि खेलों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।