भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की पहली प्रत्यक्ष तकनीकी बैठक आज ओडिशा के पुरी में शुरू होगी। तीन दिन की इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ भाग लेंगे।
बैठक में आपदा से निपटने की क्षमता बढ़ाने और वैश्विक दक्षिण में सतत विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। ओडिशा को आपदा प्रबंधन, विशेषकर चक्रवातों से प्रभावी ढंग से निपटने और समय पर बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका के कारण मेज़बान राज्य के रूप में चुना गया है।