पश्चिम बंगाल में कालिम्पोंग जिले के रामभी के पास तीस्ता नदी से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस के 48 घंटे से अधिक के तलाशी अभियान में एक पुरुष, दो महिला और एक बच्चे का शव मिला है।
यह परिवार शुक्रवार को कार से गंगटोक से सिलीगुड़ी जा रहा था। एनएच-10 पर उनकी कार तीस्ता नदी के रामभी के पास लापता हो गई।
सूचना मिलते ही कालिम्पोंग पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मृतकों की अंतिम मोबाइल लोकेशन रामभी के पास तलाश की गई।