सितम्बर 19, 2026 8:45 अपराह्न

printer

टीएसआर की दूसरी बटालियन के 36वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की दूसरी बटालियन के 36वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिल्ली के पीटीएस वज़ीराबाद स्थित मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान 84 जवानों ने रक्तदान किया। टीएसआर की दूसरी बटालियन वर्तमान में सुरक्षा कार्यों के लिए दिल्ली में तैनात है।