ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आज दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद जनता की सेवा करने का एक पवित्र अवसर है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में 121 योजनाएं लागू की गई हैं।
भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मयूरभंज जिले के रायरांगपुर में 20 जून को एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।