सितम्बर 19, 2026 8:33 अपराह्न

printer

भाजपा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत पर एबीवीपी को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शानदार जीत के लिए एबीवीपी को बधाई दी है। नई दिल्ली में आज शाम मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के चुनावों में स्पष्ट जनादेश देने वाले लाखों विद्यार्थियों को बधाई दी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री यादव ने कहा कि डूसू चुनाव एक अग्निपरीक्षा की तरह था, जिसमें कांग्रेस बुरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों ने साबित किया कि इस देश में प्रोपेगैंडा, झूठ, फरेब और नकारात्मकता की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।