सितम्बर 8, 2026 2:15 अपराह्न

printer

भाजपा ने पंजाब सरकार पर नशीले पदार्थों की समस्या से सख्ती से न निपटने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने नशीले पदार्थों की समस्‍या से निपटने में कोई ठोस कदम न उठाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्‍व वाली पंजाब सरकार की आलोचना की है। नई दिल्‍ली में भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के सामने ड्रग माफिया का पूरा तंत्र फल-फूल रहा है और फिर भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

श्री भाटिया ने संगरूर जिले की घटना का जिक्र किया जिसमें एक निवासी ने राज्‍य के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से नशीले पदार्थों के दुरूपयोग के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने उसे कथित रूप से धमकाया और मंत्री से माफी मांगने को कहा था। इसके बाद उस निवासी ने आत्‍महत्‍या कर ली। श्री भाटिया ने नशीले पदार्थों की समस्‍या से निपटने में विफल रहने के लिए मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के इस्‍तीफे की मांग की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के मंत्री हरपाल सिंह चीमा को भी त्‍यागपत्र देना चाहिए ताकि घटना की निष्‍पक्ष जांच हो सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला