भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय व्यापार, व्यापक अर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के कारण सौ अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासेर अल्सहाली ने कहा कि दोनों देशों ने 2032 तक दो सौ अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा कि 2022 में शुभारंभ के बाद इस व्यापार समझौते ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध को काफी प्रगाढ़ बनाया है। राजदूत ने बताया कि इस समझौते के तहत द्विपक्षीय व्यापार की वृद्धि काफी सुढृढ रही है।